चंडीगढ़ (आरके विक्रांत शर्मा/ मोनिका शर्मा) - स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एस के जैन ने जानकारी दी कि नवम्बर महीने में एसटीऐ के अधिकारियों ने कुल 2200 ट्रांसपोर्ट वाहनों की चैकिंग्स कीं। विविध यातायात नियमों के उल्लंघन चलते तकरीबन 774 चालान काटे। जैन ने बताया कि अनेकों वाहनों के कम्प्लीट डॉक्युमेंट्स का अभाव था तो कहीं वाहन ओवर लोडेड मिले। कई ट्रांसपोर्ट वाहन द्वारा वातावरण में प्रदूषण फ़ैलाने के जुर्म में भी चालान काटे गए। ये अभियान पूरा माह भर चला और अनेकों वाहन चालकों को यातायात नियमों की सड़क पर चलते हुए सावधानियां बरतने की जानकारी उपलब्ध करवाई गईं।
250 चालान ऑटो पैसेंजर डीजल के तो 180 इम्पाउंड किये गए। ऑटो पैसेंजर एलपीजी के 40 चालान गुड्स एलटीवी के 59 चालान और 39 वाहन इम्पाउंड किये। 68 ट्रक्स के चालान किये 61 इम्पाउंड किये। टूरिस्ट बसें 4 चालान व् 3 बसें इम्पाउंड सी सी बसें 6 चालान व् 8 इम्पाउंड और स्कूल बसें के 14 चालान 6 को किया इम्पाउंड टेक्सीज केसों में 18 चालान 3 इम्पाउंड और ड्राइविंग स्कूल के 2 चालान व् 1 इम्पाउंड और ट्रेक्टर्स ट्रालिज के 3 चालान व् 4 इम्पाउंड कीं। क्रेन्स के 7 चालान और 6 क्रेन्स इम्पाउंड की।
कुल मिलाकर 774 चालानों में 471 चालान और 303 इम्पाउंड केस किये गए। चालानों से कुल मिलाकर 10, 88,300/- रूपये बटोरे गए। ऐस के जैन सचिव स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने पब्लिक को आगाह किया है कि वाहन के कम्प्लीट डॉक्युमेंट्स लेकर चलें। आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस व् प्रदूषण सर्टिफिकेट, वाहन के बीमा डॉक्युमेंट्स आदि साथ रखें। स्कूल के बच्चों को स्कूल ले जाने वाले ऑटोज ड्राईवर बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़ छोड़ें और सुरक्षित वाहन चालन करें।