चंडीगढ़ - चंडीगढ़ के सेक्टर 56 की निवासी टीवी कलाकार व मॉडल की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने पंजाब के जाने-माने गायक जरनैल सिंह जैली, मनिंदर सिंह मांगा व दो अन्य के खिलाफ बलात्कार, एमएमएस बनाने पर आईटी एक्ट और साजिश व मारपीट सहित कई धाराओं के तहत एक माह पहले मामला दर्ज किया था लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
पीडि़ता ने इसी सम्बन्ध में आज मोहाली के उपायुक्त,एसएसपी और जांच अधिकारी एसपी डिटेक्टिव से मिली और लिखित रूप ने चेतावनी दी है की अगर 3 दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह मोहाली एसएसपी कार्यालय के बहार आमरण अनशन पर बैठ जाएगी और अगर उसे इस दौरान कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदार मोहाली पुलिस होगी।