चंडीगढ़ (मोनिका शर्मा /आरके विक्रांत शर्मा ) - हर साल की तरह इस बार भी सेक्टर 34 स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में अगामी 7 दिसंबर को सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का चौथा विशाल और भव्य मेला जोगी दा का विशाल जागरण और अटूट भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके विषय में जानकारी देते हुए बाबा बलबीर सिंह जी वधावन ने बताया मेले में जोगी जी के अनन्य भक्त बाबा का गुणगान करेंगे।
बाबा बालक नाथ जी से संबंधित झांकियां और कथा मंचन आदि दर्शनीय होगीं। शाहतलाई और बाबा जी की गउएं लस्सी दा ताल आदि दर्शनीय मॉडल बनाये जायेंगे। मेले में इस बार भी पंजाब हरियाणा सहित हिमाचल प्रदेश से बाबा बालक नाथ जी के असंख्य आस्थावानों के आने पर पीने के पानी और मोबाइल टॉयलेट्स पार्किंग प्लेस सिक्योरिटी और पंडाल आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी । ये जानकारी मेले के जन सम्पर्क प्रभारी आरके विक्रांत शर्मा ने दी।