चंडीगढ़ - चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (रजि:) की डायरेक्टरी एवं वेबसाइट को चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने लांच किया। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा अपने सदस्यों की बनाई गई डायरेक्टरी को श्री सांई मीडिया द्वारा तैयार किया गया है। बुधवार को सैक्टर 22 स्थित होटल आरोमा में विमोचन समारोह दौरान चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान संजय टंडन, श्री सांई मीडिया के सीईओ राकेश कुमार शर्मा, चीफ आडिटर खुशहाल लाली, एसोसिएशन के प्रधान के के अबरोल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।
इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधन करते हुए किरण खेर ने कहा कि देश की उन्नती, विकास व अर्थव्यवस्था को संचारू करने में ट्रांसपोर्ट का बहुत बढ़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिये काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपायी के शासन दौरान देश में सडक़ों व फलाईओवर का निर्माण हुआ। इससे जहां ट्रेफिक कंट्रोल हुई वहीं सडक़ दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगा है। खेर ने कहा कि देश में अभी तक ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाया गया ट्रेफिक कानून ही चल रहा था और सरकार द्वारा रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ड्राफ्ट बिल 2014 तैयार किया गया है। इससे ट्रांसपोर्ट के नियमों में सुधार होगा और ट्रेफिक व्यवस्था संचारू होगी। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना दौरान जख्मी व्यक्ति को बचाने के लिये हर व्यक्ति घबराता है और नया बिल पारित होने से मदद करने वाले व्यक्ति को फालतू की पुलिस पूछताछ से बचाव होगा। उन्होंने ट्रांसपोर्ट को ओवरलोड वाहन न चलाने, ट्रकों के बाहर सरिया निकालकर न चलने, रिफलेक्टर लगाकर चलने और चालक द्वारा ट्रेफिक नियमों का इनबिन पालन करने की अपील की।
इस मौके पर चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान संजय टंडन ने ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन को डायरेक्टरी प्रकाशित करने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट का देश की अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिये बड़ा योगदान है। जैसे खून से बगैर शरीर चल नहीं सकता ठीक उसे ट्रांसपोर्ट के बगैर देश आगे नहीं बढ़ सकता। देश में कोने कोने पर सामान ट्रांसपोर्ट के जरिये ही पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से हमेशा लोगों के हित में काम किया जाता है इसका साबूत चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा डीजल पर वैट 12.68 प्रतिशत से कम कर 9.74 प्रतिशत कर दिया गया है। पंजाब सरकार के सहायक सलाहकार विनीत जोशी ने कहा कि चालक को ट्रेफिक नियमों का ज्ञान होना चाहिये। इसके अलावा हमेशा वाहन चालक को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सडक़ पर चलना चाहिये। उन्होंने कहा कि दो सडक़ दुर्घटनाएं उनके जीवन पर गहरा असर डाला है। इसलिये अपनी तथा दूसरे की जिंदगी बचाने में चालक का अहम रोल होता है।