चंडीगढ़ - वर्ष 2020 के टोक्यो ओलम्पिक खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की ख्वाईश पूरी करने के लिए पद्मश्री मिल्खा सिंह अब देश के लिए तेज धावक तैयार करेंगे। ऐसे ही युवा तेज धावकों की खोज के लिए भारतीय गैस प्राधिकरण गेल ने स्पोमेंट संस्था के साथ आज यहां गेल द फास्टेस्ट इंडियन के पहले चरण ही शुरूआत की जिसमें पश्मिोत्तर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र और छात्राओं ने 100- 200 और 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया।
खोज अभियान चंडीगढ़ के बाद देश के 18 अन्य शहरों में भी होंगे। इनमें भोपाल दिल्ली अहमदाबाद जयपुर मुम्बई गोवा और हैदराबाद में क्रमश:13- 20 व 27- 30 अक्तूबर तथा रूद्रपुर, चेन्नई ,लखनउ, कोच्चि, वाराणसी, बेंगलूर, पटना, रांची, गुवाहाटी और भुवनेश्वर में क्रमश: 7-15 व 17- 27 और 29 नवम्बर को होंगे।
इन चरणों में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर आठ धावकों का चयन किया जाएगा जो 14 दिसम्बर को बेंगलूर में होने वाले फाईनल में भाग लेंगे। फाईनल के विजेताओं को मिल्खा सिंह सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।