मोहाली - मंगलवार सुबह मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रहे एक ऑटो चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सडक के बीच पलट गया। जिससे ऑटो चालक की मौत हो गयी और ऑटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज -6 में भर्ती करवाया, लेकिन ऑटो चालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो चालक कमलेश सुबह करीब 7 बजे आरती नाम की महिला को चंडीगढ़ छोडऩे जा रहा था, जब वह चावला चौक से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था तभी फेज-3/7 के लाइट प्वाइंट पर दूसरी ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी महिंद्रा जाइलो कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो कई बार पलटी खाया। हादसे में कमलेश व आरती बुरी तरह से घायल हो गए। कमलेश की मौत हो गयी। जाइलो कार चालक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में कई गयी है। वह किसी काम के सिलसिले में मोहाली से बाहर जा रहा था।