चंडीगढ़ - डडूमाजरा के गवर्नमेंट हाई स्कूल के टीचर भारत भूषण को नेशन बिल्डर अवार्ड 2014 दिया गया है। रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के डायरेक्टर पीटी प्रभाकर और मिशन के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिलीप पटनायक ने बुधवार को यहां हुए समारोह में सम्मान प्रदान किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य लवलीन कौर ने बताया कि टीचर भारत भूषण ने अनुशासित और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व से स्कूल का गौरव बढ़ाने में कोई कसर नहीं रख छोड़ी।
स्कूल ने जिला व राज्य स्तर पर कई पुरस्कार जीते, इससे विद्यार्थियों में प्रतिभा का अनंत विस्तार हुआ है। सेकेंडरी स्तर के स्कूली मुकाबलों में ओवरऑल प्रथम स्थान पाने के पीछे टीचर भारत भूषण को मुख्य योगदान मुखर हुआ है। अलावा इसके गणित व विज्ञान के प्रोजेक्ट तैयार करने और छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी स्कूल के छात्र प्रथम पुरस्कार जीतने में कामयाब हुए हैं।