चंडीगढ़ - आज यहां बीच चौक पर युवक की पत्थर मार मारकर हत्या कर दी गई। सिर को इतनी बुरे तरीके से कुचला गया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। वारदात चंडीगढ़ में सेक्टर 18, 19, 20 और 21 चौक के बीच हुई। इस चौक के आसपास हर समय वाहनों का आवागमन जारी रहता है।
वारदात की सूचना सुबह एक राहगीर ने कंट्रोल रूम में फोन करके दी। उसने बताया कि बीच चौक में एक लहुलुहान हालत में युवक का शव पड़ा है। आयु 35 से 40 के बीच है।
सूचना पर सेक्टर 19 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सेक्टर 19 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने बताया कि युवक की हत्या पत्थर मार मारकर की गई लगती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।