चंडीगढ़ - चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से टीचर्स-डे के मौके पर सेक्टर-18 टैगोर थियेटर में टीचर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में लगभग 900 टीचर्स ने हिस्सा लिया। गवर्नमेंट और एडेड स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और अच्छे रिजल्ट लाने वाले 8 टीचर्स को एडवाइजर केके शर्मा द्वारा स्टेट अवॉर्ड दिया गया। 5 टीचर्स को कमेंडेशन और डिपार्टमेंट के 3 कर्मचारियों को एप्रीसिएशन पत्र से सम्मानित किया गया। गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-43 के तरुणप्रीत कौर, डीपीआई ऑफिस में सुपरिंटेडेंट मंजू, डीपीआई स्कूल ड्राइवर त्रिलोचन सिंह को एप्रीसिएशन सम्मान मिला ।