चंडीगढ़ - चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी सेक्टर-34 की ओर से आज यानी 3 सितंबर से प्लाजा सेक्टर-17 में शाम पांच बजे से ‘चिल्ड्रेन थियेटर फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल आठ सितंबर तक चलेगा।
अकादमी के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी के अनुसार इस फेस्टिवल के दौरान 19 नाटक का मंचन किया जाएगा। फेस्टिवल में बच्चे कई रोचक नाटक का मंचन करेंगे।
फेस्टिवल से पहले शहर के सरकारी स्कूलों में थियेटर वर्कशाप लगाई गई थी, जिसके बाद बच्चों का चयन किया गया। यह वर्कशाप चार सप्ताह तक लगाई गई थीं।