चंडीगढ़, 4 फरवरी: युवा एनसीसी कैडटों को गणतंत्र दिवस पर परेड और नई दिल्ली की प्रधानमंत्री रैली में अच्छे प्रदर्शन के लिए आज पंजाब राज भवन में पंजाब के राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्रीमान् शिवराज वी. पाटिल ने उन्हे समानित करते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि एनसीसी प्रशिक्षण कैडटों के मन में चरित्र के गुणों, नेतृत्व अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है और उन्हे जि मेदार नागरिक बनाता है। उन्होने कहा कि अनुशासन के अलावा स्वतंत्रता भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि वांछित परिणाम पाने के लिए संतुलन बनाये रखना बहुत अनिवार्य है।
युवा को प्रत्येक समाज का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए श्रीमान् पाटिल ने कहा कि आज एनसीसी संगठन युवाओं को न केवल सैन्य प्रशिक्षण देने तक ही सीमित है बल्कि युवा को सही तरीके से मानवता की सेवा के लिए सामाजिक सेवा गतिविधियों को आरंभ करने के लिए तैयार करना है।
केवल एनसीसी संगठन द्वारा दिए गये अच्छे प्रशिक्षण व प्रेरणा के कारण ही संभव हो सका है कि हमारे कैडेट राष्ट्रीय संकट में महत्वपूर्ण कत्र्वयों जैसे कि यातायात को नियमित करना, दूरसंचार सेवाएं, नागरिक सुरक्षा, रात्रि में गश्त आदि का पालन करने के योग्य हैं। इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि शांति के समय भी वे काफी हद तक सामाजिक सेवाओं जैसे कि रक्तदान, नेत्र दान, सफाई, वृक्षारोपण व प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।
श्रीमान् पाटिल ने कहा कि उन्हे यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि पंजाब सरकार ने राज्य में 4 नए एनसीसी यूनिट आरंभ किए हैं और मलौट व रोपड़ में दो विश्व स्तरीय एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए भूमि व राशि दी है।
अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों जिन्होने कड़ी मेहनत व गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने के लिए इन युवा कैडटों को योग्य बनाने में भूमिका दी उनकी सराहना करने के साथ श्रीमान् पाटिल ने उन एनसीसी कैडटों को बधाई दी जिन्होने दूसरे राज्यों से अधिक पदक जीतकर हमें गर्व की अनुभुति करवाई है। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका की परंपरा और गतिविधि के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के एक मॉडल के रूप को देखते हुए अगले गणतंत्र दिवस की परेड में अधिक अच्छे प्रदर्शन के लिए हमें और अधिक प्रयास करने चाहिए। श्रीमान् पाटिल ने सभी कैडटों और एनसीसी अधिकारियों को ममैनटोंस् भेंट किए।
श्रीमान् पाटिल ने नौसेना और वायु सेना के कैडटों द्वारा बनाई गई ऐयरो और शिप मॉडलिंग की प्रदर्शनी में गहरी रूचि दिखाई।