Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

14वीं फैमिली फन कार रैली संपन्न सुखप्रीत सिंह रहे विजेता

Updated on Monday, September 01, 2014 10:45 AM IST

चंडीगढ़ - 14वीं फैमिली फन कार रैली आज यहां होटल शिवालिक व्यू से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए करीब 55 किलोमीटर की दूरी तय करके वहीं जाकर समाप्त हुई। रैली सेक्टर 25, 35, 26, 28, इंडस्ट्रियल एरिया और मध्य मार्ग एवं दक्षिण मार्ग से होकर गुजरी। कार रैली का आयोजन इंडियन ऑयल सर्वो द्वारा स्कोडा, बिग एफएम एवं वेलवेट क्लाक्र्स एग्जोटिका के सहयोग से राशि एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया था।

 

रैली को सुबह 11 बजे हरियाणा के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर श्री धरमवीर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया और यह करीब ढाई घंटे बाद अपने स्थान पर वापस आकर समाप्त हो गयी। सुखप्रीत सिंह ने इस रैली में न सिर्फ पहला पुरस्कार प्राप्त किया, बल्कि उन्हें बैस्ट डे्रस्ड फैमिली का पुरस्कार भी मिला। दूसरा पुरस्कार मिला कमलराज सिंह को और अंकित तीसरे स्थान पर रहे। कार की सबसे अच्छी सजावट के लिए धीरज गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। कोई निराश न हो इसलिए सबसे कम अंक पाने वाले रवि को भी सबसे पहले पुरस्कृत किया गया।

 

राशि एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर श्री राजीव जैन ने बताया, ‘फैमिली फन कार रैली का यह वार्षिक आयोजन सभी कार प्रेमियों के लिए एक रोमांचक और यादगार अनुभव बनता जा रहा है। इसमें मस्ती, रोमांच और एडवेंचर सभी तत्व शामिल हैं। हमें हर साल चंडीगढ़ आने की बेहद प्रसन्नता है।’

 

फैमिली फन कार रैली कई मायने में विशिष्ट है। आखिरी प्रतियोगी कार अंतिम रेखा से पार होने तक इसके विजेता का नाम गुप्त रखा जाता है। प्रत्येक कार में प्रतियोगी परिवार के चार सदस्य बैठ सकते हैं, जिन्हें एक सीलबंद लिफाफे के माध्यम से स्कोर इकट्ठे करने का अवसर मिलता है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X