Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

फैमिली फन कार रैली 31 अगस्त को चंडीगढ़ में

Updated on Tuesday, August 26, 2014 13:45 PM IST

चंडीगढ़ - 14वीं फैमिली फन कार रैली रविवार, 31 अगस्त, 2014 को होटल शिवालिक व्यू से रवाना होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए करीब 55 किलोमीटर की दूरी तय करके वहीं समाप्त होगी। कार रैली का आयोजन इंडियन ऑयल सर्वो द्वारा स्कोडा एवं बिग एफएम के सहयोग से किया जा रहा है।

 

कार रैली की प्रबंधन कंपनी, राशि एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर राजीव जैन ने बताया, ‘फैमिली फन कार रैली का यह वार्षिक आयोजन सभी कार प्रेमियों के लिए एक रोमांचक और यादगार अनुभव बनता जा रहा है। इसमें मस्ती, रोमांच और एडवेंचर सभी तत्व शामिल हैं। हमें हर साल चंडीगढ़ आने की बेहद प्रसन्नता है।’

 

फैमिली फन कार रैली कई मायने में विशिष्ट है। आखिरी प्रतियोगी कार अंतिम रेखा से पार होने तक इसके विजेता का नाम गुप्त रखा जाता है। प्रत्येक कार में प्रतियोगी परिवार के चार सदस्य बैठ सकते हैं, जिन्हें एक सीलबंद लिफाफे के माध्यम से स्कोर इकट्ठे करने का अवसर मिलता है। रैली मार्ग पर मार्शल बूथों से उन्हें सामान्य ज्ञान के प्रश्न दिये जाते हैं, जिनके सही उत्तरों को फाइनल स्कोर में शामिल किया जाता है।

 

कार प्रतियोगियों को कौन सा लिफाफा मिलेगा, यह उनकी किस्मत पर निर्भर करता है, परंतु सामान्य ज्ञान के सही उत्तर देना उनके अपने वश में है। अधिक प्वाइंट बनाने वाला प्रतियोगी भी विनर ट्रॉफी का हकदार हो सकता है, भले ही फिनिश लाइन पार करने वाला वो अंतिम चालक ही क्यों न हो।

 

प्रतियोगियों को अपनी वेशभूषा और कार की सजावट करने की पूरी छूट होती है। इसके लिए सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा वाली फैमिली को अलग से भी पुरस्कृत किया जाता है। कार रैली में भाग लेने के लिए फॉम राशि एंटरटेनमेंट डॉट कॉम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी 98186-86001 से भी ली जा सकती है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X