चंडीगढ़ - शनिवार की सुबह हुए एक बहुत दर्दनाक हादसे मे 5 लोगों की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल परिवहन की वॉल्वो बस धर्मशाला से दिल्ली की बस जो 2.30 बजे आईएसबीटी से निकल दिल्ली की ओर रवाना हुई तभी मोहाली की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अचानक बस से टकरा गई ये टक्कर इतनी भयानक थी की कार के टकराते ही उसमे आग लग गयी और बस असंतुलित हो कर सड़क के किनारे पर पलट गयी। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग भी लगी पर समय रहते ही इस आग को बुझा दिया गया इस घटना मे दो यात्रियों की मौके पर ही मोत हो गई जब की 15 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जाते है जिन्हें उपचार हेतु सैक्टर 32 के अस्पताल में रखा गया है इनमे से भी कुछ अति गंभीर रूप से घायल है जिनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है ।
दूसरी ओर कार में आग लगते ही कार अंदर से लॉक हो गई जिस के चलते कार में मौजूद युवकों को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। आग मे झुलसने से तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। तीनों के शव पी जी आई चंडीगढ़ में रखे गए है। इन तीनों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है जब की बस में मारे गए दो लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके घरवालो को सूचना दे दी गई है। मौके पर चंडीगढ़ के एस. पी. सुखचैन सिंह व सैक्टर 34 के थाना प्रभारी राजेश शुक्ला पहुँच घटना स्थल का जायज़ा लिया।