मेजबान चंडीगढ़ ने रविवार को यहा 58वें राष्ट्रीय स्कूल खेल की क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को सात विकेट से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी महाराष्ट्र की टीम 35 ओवर में सात विकेट पर महज 135 के स्कोर तक सीमित रही। टीम के लिए सिद्धार्थ ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ ने तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया।
सिक्के के उछाल से उत्तर प्रदेश विजेता घोषित :
सिक्के के उछाल से उत्तर प्रदेश को केरल के खिलाफ विजेता घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश के 123 के जवाब में केरल की टीम भी 123 के स्कोर पर सिमट गई। स्कोर बराबर होने पर सिक्के के उछाल से मैच का फैसला किया गया। टॉस में उत्तर प्रदेश विजेता बना।
अन्य मैच में पंजाब ने बिहार को पाच विकेट से शिकस्त दी। बिहार के नौ विकेट पर 170 के लक्ष्य के जवाब में पंजाब ने पाच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।