नयागांव (सुरजीत) - नयागांव के सैंचुरी पब्लिक स्कूल ने शनिवार को जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। जिसमें बच्चों ने बोल राधा बोल के गीत पर जमकर डांस किया। बच्चों ने एक लघु नाटक का मंचन किया।
जिसमें कृष्ण की लीलाओं को दिखाया गया। स्कूल के प्रिंसीपल राजेश बंसल ने बताया कि बच्चों को अपनी संस्कृति से परिचित करना इसका कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य था। प्रिंसीपल ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका हौसला अफजाई की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन भगत सिंह व संतोष सलूजा भी मौजूद थी।