चंडीगढ़: चंडीगढ़ के एक एन.आर.आई. ने करोडों रूपए के धोखाधड़ी होने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एन.आर.आई. जसवीर सिंह पार्किंस बीमारी से पीडि़त है, उसकी पत्नी गुरमीत कौर ने बताया है कि कि चंडीगढ़ में सैक्टर-4 में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे विश्वासघात करके 2.65 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। जो अच्छी तरह चलने-फिरने के भी योग्य नहीं और न ही बोल सकते हैं। आंखों की रोशनी भी खत्म हो चुकी है।
गुरमीत कौर ने बताया उसका पति एशियन ट्रैक एंड फील्ड में भी चैंपियन रहा है और कई मैडल भी जीते। 1973 में यू.एस.ए. में बस गए और होटल का कारोबार शुरू किया परंतु आज वह अपने साथ हुई करोड़ों रुपए की ठगी के मामले को लेकर दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं। इस समय उनके पास कनाडियन नागरिकता है। धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति मोहाली के घर से पैसे लेकर गया था और वादा किया था कि जनवरी माह में यह राशि लौटा देगा।
उसने बताया कि 5-6 महीने पहले वह भारत आए। जब पैसे मांगे तो इस व्यक्ति ने बहाने लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद जून के पहले हफ्ते इस व्यक्ति ने एच.डी.एफ.सी. बैंक का 2.65 करोड़ रुपए का चैक दिया परंतु यह भी बाऊंस हो गया। गुरमीत कौर ने मोहाली पुलिस से मांग की है कि इस व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए और पंजाब सरकार से भी न्याय की गुहार लगाई है। उसने यह भी कहा कि अगर पुलिस व सरकार से न्याय न मिला तो वह अदालत में जाने को भी मजबूर होंगी, क्योंकि उसके पास बाऊंस हुए चैक का ठोस सबूत भी है।