चंडीगढ़ - चंडीगढ़ पुलिस विभाग में जहां 4 डीएसपी के तबादले कर दिए गए वहीं 2 इंस्पेक्टरों और 9 सब इंस्पेक्टरों समेत 63 पुलिस अधिकारियों को यहां से वहां स्थानांतरित कर दिया गया।
आईजी आरपी उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई पुलिस एस्टैबलिशमेंट बोर्ड की बैठक में इन तबादलों पर मुहर लगा दी गई, जिसके तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को उनके नए स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया। डीएसपी दीपक यादव को डीएसपी हैडक्वार्टर एवं आईजी के सीनियर स्टॉफ ऑफिसर, रश्मि शर्मा यादव को साइबर क्राइम सैल, सतीश कुमार को प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद ट्रैफिक डीएसपी साउथ तथा पवन कुमार को यहां से डीएसपी ट्रेफिक एंड ऑपरेशन ईस्ट डिवीजन में भेज दिया गया।
इनके अलावा इंस्पेक्टर देवेन्द्र शर्मा को पुलिस लाइन के एमटीओ से पुलिस स्टेशन इंडस्ट्रीयल एरिया तथा दर्शन सिंह को लाइन से आईआरबी भेज दिया गया। इसी प्रकार 9 सब इंस्पेक्टरों, 3 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरों तथा 16 हैड कांस्टेबलों के साथ-साथ 33 कांस्टेबलों के भी तबादले कर दिए गए।