चंडीगढ़. बारी बरसी खटन गया सी खट के लिआंदी घोड़ी आओ रल मिल के धीयां दी मनाइए लोहड़ी। इसी थीम के साथ पीजीजीसी 46 में मनाई गई लोहड़ी। यूथ डे और लोहड़ी दोनों को साझा तौर पर मनाते हुए कई कार्यक्रम कराए गए। 'नीं आजा भाभी झूट लै', 'गुड़ नालों इश्क मिट्ठा ओए होएञ्ज और Rमाए नीं मैनूं लौंग घड़ा देञ्ज आदि पर डांस किया।
एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर 36 में दिल्ली गैंग रेप पीड़िता को श्रद्धांजली के बाद छात्राओं ने अपनी और अपने परिवार के आत्मसम्मान एवं सुरक्षा बरकरार रखने की शपथ ली। इसके बाद शुरू हुआ नाच-गाने का दौर। प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने छात्राओं को शपथ दिलाई।
जलती हुई लोहड़ी में तिल सड़े-पाप झड़े बोलते हुए परमात्मा का ध्यान किया। उसके बाद लोहड़ी के आस-पास गिद्दे की धूम। श्री गुरु गोबिंद कॉलेज सेक्टर 26 में लोहड़ी के दौरान छात्राओं के साथ नाचीं प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत कौर सोही भी। गोटेदार चुन्नियों और परांदों में सजी मुटियारों ने लौंग दा लिश्कारा जैसे पुराने गीतों को याद कराया। यह लोहड़ी बेटियों को समर्पित रही।
पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में पीयू कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के महासचिव कुलदीप सिंह श्योराण की ओर से लोहड़ी पर कल्चरल प्रोग्राम कराया गया। कंगना फेम रेशम सिंह अनमोल ने लगाई गीतों की झड़ी तो महावीर गुड्डू ने अपने पंच पर ठहाके लगाने को मजबूर किया। कार्यक्रम में वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर मुख्य अतिथि रहे।