पंचकूला - थाना मोरनी स्थित एक गांव के पास 80 फुट चौड़ी सडक़ 450 फुट नीचे धंस गई है। इसके कारण पंचकूला से 18 पंचायतों के अंतर्गत आने वाली 200 गांव से कनेक्शन टूट चुका है। मिली सूचना के अनुसार यह घटना कगर नदी के पास की है। गांव के लोगों ने बताया कि कच्चे पहाड़ी के कारण एक दिन पहले से ही धंसना शुरू हो गया था। सोमवार को करीब यह सडक़ 3 फुट धंस चुकी थी। इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण मंगलवार सुबह 4 बजे के करीब ये 80 फुट चौड़ी सडक़ 450 फुट नीचे धंस गई।