चंडीगढ़ – आज यहां सेक्टर 22 स्थित करण ज्वेलर्स में गोली चलने से दुकानदार घायल हो गया है। घायल दुकानदार को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच कर घायल दुकानदार के बयान लेने की कोशिश की।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हमला लूट की नीयत से किया गया हो सकता है। अभी दुकानदार होश में नहीं है, उसके होश में आने पर ही इसके बारे में स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी।
पड़ोसी दुकानदारों के अनुसार करण ज्वेलर्स में दुकानदार अकेला ही था। उसका हेल्पर पास ही चाय लेने के लिए गया हुआ था। इतने में दुकान के अंदर से गोली चलने की आवाज आई, वह दुकानों से बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति बैग सहित दुकान से निकला और भाग गया। गोली का छर्रा लगने से दुकानदार घायल हो गया। इस मामले की जांच सेक्टर 17 थाने की पुलिस कर रही है।