चंडीगढ़ - चंडीगढ़ नगर निगम 3 अगस्त को शिवालिक गार्डन मनीमाजरा में तीज फेस्टिवल मनाने जा रहा है। इसमें सांसद किरण खेर को चीफ गेस्ट बनाए जाने पर भाजपा- अकाली दल के काउसंलर एकजुट हो गए हैं। जबकि मेयर हरफूल चंद्र कल्याण ने इसके लिए हामी नहीं भरी है। वीरवार को विपक्षी काउंसलर्स ने मीटिंग करके मेयर के रवैये की निंदा की। यहां तक कि मेयर के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की भी बात कही।
भाजपा-अकाली पार्षद दल के नेता अरुण सूद ने कहा कि महिलाओं के फेस्टिवल में महिला सांसद को चीफ गेस्ट बनाना चाहिए। अभी तक निगम में तीज, लोहड़ी के कार्यक्रमों में पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल और उनकी पत्नी मधु बंसल को चीफ गेस्ट बनाया जाता रहा है। जब भाजपा की बारी आई तो निगम के तीज के कार्यक्रम में सांसद को इग्नोर किया जा रहा है।
जबकि दूसरी ओर मेयर हरफूल चंद्र कल्याण का कहना है कि मैं सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं। मैं भी एमपी किरण खेर को बुलाना चाहता हूं, लेकिन शहर में उनका घर नहीं है। उन्हें इन्विटेशन देने कहां जाएं। यदि पार्षद नो कॉङ्क्षफडेंस मोशन लाने की कह रहे हैं, तो ला सकते हैं। यह उनका अधिकार है।