चंडीगढ़ (मोनिका शर्मा / आरके शर्मा विक्रांत) - भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के वार्ड नं. 21 की पार्षद व सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी ने सेक्टर 46- ए के टाईप थ्री के सरकारी मकानों का दौरा किया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष जोगिन्द्र मिंटा, राजिन्द्र सिंह, अनिता महाजन, मंदीप सिंह, स्नेहलता, बिमला, शोभा और चंडीगढ़ व्यवस्था से ईएक्सएन एम.पी. शर्मा, एसडीओ ए.एस. मेनी, एसओ जगबीर उपस्थित थे।
दौरे के दौरान पार्षद हीरा नेगी ने पाया कि सेक्टर 46- ए के टाईप थ्री के सरकारी मकानों की हालत बहुत खस्ता हो रखी है। ऐसा लगता है जबसे यह क्वाटर बने है तब से इनमें कोई मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। दीवारें जगह-जगह से खराब हो रखी है, दीवारों पर सिलन आई हुई है, सफेदी हुए भी काफी समय हो चुका है। छत पर पानी की टंकियों को देखने वाला कोई नहीं है, पानी की टंकियां में पानी भर जाने पर उसे रोकने का कोई साधन नहीं है, बहुमुल्य पानी यूंही बहता रहता है और मकानों की छतों व दीवारों को खराब करता है ओर तो ओर छत पर जाने का भी कोई रास्ता नहीं बनाया। मकानों के फर्श पूरी तरह से टूट चुके हैं। मकानों में बिजली का कार्य भी होने वाला है।
जगह-जगह से बिजली की तारें निकली हुई है कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। मकानों की जरजर हालत को देखने के बाद हीरा नेगी ने मौके पर उपस्थित व्यवस्था ईएक्सनएन एम.पी. शर्मा को इन मकानों की रिपेयर करवानें के आदेश दिए।
एम.पी. शर्मा ने हीरा नेगी को आश्वासन दिया कि जल्द ही इन मकानों की मुरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।