चंडीगढ़ ( मोनिका शर्मा) - स्थानीय सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन के सभागार में प्रशासन के अनिल कुमार आईएएस और चंडीगढ़ पुलिस के आईजी पुलिस सांझे तौर पर ज्योति प्रज्वलित करेंगे और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस हेतु व्हाट्स एप्स मैसेंजर सर्विस के लिए श्री गणेश करेंगे।
प्रवक्ता से मिली जानकारी मुताबिक आज चंडीगढ़ पुलिस और हौंडा मोटर साइकिल स्कूटर्स प्राइवेट लिमिटड के मध्य एमओयू मेमोरेंडम साइन किया जाएगा। उक्त एमओयू साइनिंग सेरेमनी बाद दोपहर बारह बजे होगी। इस अवसर पर प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस के अनेकों बड़े अधिकारी भी और बुद्धिजीवी वर्ग सहित सीनियर सिटिजंस उपस्थित रहेंगे।