चंडीगढ। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने सोमवार को चंडीगढ -नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाडी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चंडीगढ से यह रेल ग्यारह बजकर चालीस मिनट पर रवाना होगी और तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से शाम सवा सात बजे चलकर रात्रि दस बजकर पैंतीस मिनट पर चंडीगढ पहुंचेगी। यह पहली शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाडी है जो चंडीगढ से बनकर चलेगी। यह रेलगाडी सोमवार से शनिवार के बीच चलेगी। रविवार को यह गाडी नहीं चलेगी।