चंडीगढ़ – चंडीगढ़ के रहने वाले सुनील राजपूत को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड की कार्यकारणी ने राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया। 23 वर्षीय सुनील काफी समय से राजनीतिक कामों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। सुनील पत्रकारिता में डिप्लोमा धारक है व राजनीतिशास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से ग्रहण कर रहे हैं।