चंडीगढ - पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री में अपना योगदान बढ़ाने के मकसद से बॉलीवुड के मशहूर सेलीब स्टायलिस्ट साजिश सिद्धू ने आज यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपने नये वेंचर ‘मेन साज’ म्यूजिक कंपनी को लांच किया। इस बैनर के तहत वे पंजाब के युवा और उभरते हुए गायकों और कलाकारों को बड़ा मंच प्रदान करेंगे और उनकी प्रतिभा को चमकाएंगे।
‘मेन साज’ की फेस ऑफ दि ब्रांड आफरीन सिद्धू ने बताया कि कंपनी ने फिलहाल पंजाब के दस उभरते कलाकारों के साथ पांच साल का अनुबंध किया है, जिनमें से सोबी सरवन का पहला पंजाबी वीडियो ट्रैक ‘सोहना मेरा’ तैयार है। अन्य कलाकारों में वॉयस ऑफ पंजाब फेम करन साम्भी, येंकी वर्सेस देसी फेम याद बराड़ और इंदर इलाही भी प्रेस कांफे्रंस में मौजूद थे।
‘सोहना मेरा’ वीडियो ट्रैक भी आज मीडिया की उपस्थिति में रिलीज किया गया।
मेन साज के प्रमोटर और हनी सिंह से लेकर अन्य कई बड़े कलाकारों के फै शन स्टायलिस्ट रह चुके साजिश सिद्धू ने बताया, ‘मेन साज की लांचिंग करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। इस बैनर तले हम पंजाबी फिल्मों, संगीत और अन्य कई इनीशिएटिव्स के माध्यम से पंजाब की सेवा कर पाएंगे। खास तौर से पंजाब के नये और प्रतिभाशाली कलाकारों को सहयोग देना हमारा मुख्य उद्देश्य है। आशा है हम पंजाबी सिने दर्शकों और श्रोताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।’
साजिश पिछले सात वर्षों से बॉलीवुड की डिजायर और स्टायलिंग की दुनिया में धूम मचाये हुए हैं। कई नामी फिल्मों में इनका योगदान रहा है। ये पंजाब में म्यूजिक के साथ-साथ हाई फैशन का एक अद्भुत संगम पेश करने की तैयारी में हैं।