चण्डीगढ़ - टीएलसी अपनी एक रोमांचक और अनूठे कांसैप्ट वाली श्रृंखला मामाज़ बॉयज़ ऑफ द ब्रांक्स को दर्शकों के लिए ला रहा है। इस श्रृंखला में दर्शक एंथनी, फ्रैंकी, जियोवानी, पीटर और चिप नामक पांच किशोरों को देखेंगे और ये जानेंगे कि उनकी मां के साथ उनका किस तरह का रिश्ता है। चाहे इनके कमरों की सफाई हो, चाहे इनके कपड़े धोने हों, इनका पसंदीदा खाना बनाना हो, या इनकी जरूरी चीजों की खरीदारी करनी हो, ये किशोर ऐसे हर काम के लिए अपनी मांओं पर ही निर्भर करते हैं।
आठ एपिसोड वाली इस श्रृंखला में ऐसे गर्वीले इतालवी-अमरीकी पुरूषों की रोजमर्रा की जिन्दगी को दिखाया जा रहा है जिनकी परवरिश साथ-साथ हुई और जो आज भी अपनी मांओं के साथ रहते हैं। मामाज़ बॉयज़ ऑफ द ब्रांक्स का प्रसारण 7 जुलाई से आरंभ हो रहा है और इसे हर सोमवार को रात 10 बजे देखा जा सकता है।
ये पांचों लोग 30 से ऊपर की उम्र के हैं लेकिन फिर भी इनकी माएं ही इनका हर काम करती हैं। ये युवा काम करते हैं, मौज-मस्ती करते हैं और अपने पसंद की इतालवी महिला की तलाश में रहते हैं।
एंथनी, फ्रैंकी, जियोवानी, पीटर और चिप आकर्षक हैं, वे नौकरी करते हैं, उनकी उम्र 30 से ऊपर है और उन्हें न तो अपने कमरों की सफाई करनी पड़ती है और न ही अपने बालों के लिए जैल खरीदना पड़ता है। उनके ये तमाम काम उनकी माएं करती हैं। उनकी माएं चाहेंगी कि उनके बेटों की शादियां ‘अच्छी इतालवी लड़कियों’ से हो, लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता, वे अपने इन बेटों के साथ घर पर पूरी तरह खुश हैं।