चण्डीगढ़- हैरतअंगेज ऑटोबोट्स एवं ईविल डिसेप्टिकॉन्स की वापसी हो गयी है! ट्रांसफॉर्मर्स श्रृंखला के नवीनतम संस्करण ‘ट्रांसफॉर्मर्स एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ के लिये तैयार हो जायें। वर्ष की अत्यंत बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर फिल्म अंतत: आप के समक्ष पेश की जा रही है। मूवीज नाउ ‘वायकॉम 18’ के सहयोग से अपने दर्शकों के लिये बीजिंग एवं शंघाई जाने का जीवनकालिक अवसर एवं डिनोबोट ऐडवेंचर में ट्रांसफॉर्मर जैसा अनुभव हासिल करने का मौका दे रहा है।
प्रत्येक रात 9 बजे मूवीज नाउ पर फिल्म देखिये तथा ट्रांसफॉर्मर्स स्पद्र्धा के लिये तैयार हो जाइये। ट्रांसफॉर्मर्स एज ऑफ एक्सटिंक्शन के लिये अधिकृत इंग्लिश मूवी चैनल पार्टनर मूवीज नाउ हाइ डेफिनिशन में सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स के अनुभव हेतु दर्शकों का पसंदीदा विकल्प है। अपना गोल्डेन टिकट हासिल करने के लिये 6 जुलाई तक प्रत्येक रात 9 बजे मूवीज नाउ देखते रहें!