चण्डीगढ़ - फीफा वल्र्ड कप, 2014 का मेजबान ब्राजील फुटबाल के प्रति अपने जुनून के लिए जाना जाता है। ब्राजील के फुटबाल सीजन के साथ तालमेल मिलाती हुई एनिमल प्लैनेट की नई श्रृंखला वाइल्ड ब्राज़ील इस कटिबंधीय दक्षिण अमरीकी देश की जबर्दस्त खूबसूरती को दर्शकों के लिए पेश कर रही है। वाइल्ड ब्राज़ील नामक इस गजब की श्रृंखला में ब्राजील के बेहतरीन वन्य जीवन और बहुत ही सुन्दर भू-प्रदेशों को, इसके इतिहास के एक अनूठे समयकाल में दिखाया जा रहा है। वाइल्ड ब्राज़ील नामक इस लघु श्रृंखला को एनिमल प्लैनेट पर 1 से 6 जुलाई तक रात 8 बजे दिखाया जा रहा है।