चण्डीगढ़ - मॅकडोनल्ड्स इंडिया की खास पहल फीफा वल्र्ड कप प्लेयर एस्कॉर्ट प्रोग्राम के तहत 6 साल का अभिराज भारत का पहला बच्चा है जो ब्राजील में फीफा वल्र्ड कप के फुटबाल मैदान में कदम रखेगा। मॅकडोनल्ड्स इंडिया का यह विश्वप्रसिद्ध प्रोग्राम भारत में पहली बार आयोजित किया गया है। इसमें भाग लेने वाले लगभग 3000 बच्चों में एक, अभिराज का सपना पूरा होगा। मॅकडोनल्ड्स इंडिया के पूरी दुनिया में लोकप्रिय इस प्रोग्राम के माध्यम से फीफा वल्र्ड कप 2014 में भागीदारी का हक जीतने वाले पूरी दुनिया के 1400 बच्चों में अभिराज पहला भारतीय बच्चा होगा।