चण्डीगढ़ - डिस्कवरी चैनल अपनी पहली आलेख वाली श्रृंखला क्लोंडाइक दर्शकों के लिए ला रहा है, जो 1890 के दशक के क्लोंडाइक गोल्ड रश पर ध्यान केन्द्रित करती है और यह शारलोट ग्रे की किताब गोल्ड डिगर्स: स्ट्राइकिंग इट रिच इन द क्लोंडाइक पर आधारित है। इस श्रृंखला में कई बड़े स्टार नजर आएंगे, जिनमें रिचर्ड मैडन, एबि कॉरनिश, टिम रॉथ और सैम शैपर्ड शामिल हैं। क्लोंडाइक श्रृंखला हमारे इतिहास के आखिरी महान गोल्ड रश की ताकतवर दास्तान को बयान करती है। 6 घंटे की अवधि वाली ये श्रृंखला 23 से 28 जून तक हर रात 10 बजे दिखाई जाएगी।