चण्डीगढ़ - फेनेस्टा बिल्डिंग सिस्टम्स ने उत्पादों की नई रेंज पेश की है जो घरों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा दिलाएगी। फेनेस्टा के पास खिड़कियों के लिए बेजोड़ समाधान हैं। यह घरों की बारिश से रक्षा करता है और साथ ही तेज हवाओं से भी घरों को बचाता है जिनका सामना भारतीय घरों को हर साल मानसून में करना होता है। फेनेस्टा ने दो महत्त्वपूर्ण उत्पाद पेश किए हैं पहला ‘हरीकेन बार’ जो 245 किमी प्रति घंटा तक की हवाओं का सामना करता है तथा दूसरा ‘रेन ट्रैक’ तथा बारिश के पानी को अंदर आने से रोकते हैं।