Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

कैनी गोगिया की पुस्तक ‘लिविंग ट्रूली’ का विमोचन

Updated on Thursday, May 29, 2014 12:08 PM IST

चंडीगढ़ - सुविख्यात फिल्म निर्माता, रंगकर्मी एवं संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह चन्नी ने लाइफ स्किल्स ट्रेनर कैनी गोगिया की पहली पुस्तक ‘लिविंग ट्रूली’ का विमोचन किया। उन्होंने इसे अच्छे जीवन की दिशा में मार्गदर्शन देने वाली एक रचना बताया।

 

कैनी गोगिया एक पे्ररक वक्ता, कॉर्पोरेट ट्रेनर, सफलता के गुर सिखाने वाली प्रशिक्षक होने के साथ-साथ कैनी गोगिया टे्रनिंग सिस्टम्स की संस्थापक भी हैं। वे जीवन में उपयोगी गुण एवं कौशल सिखाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करती हैं, जिनमें व्यक्तित्व को निखारने और सोच बदलने के तरीके बताये जाते हैं। उनके कार्यक्रम उनके खुद के जीवन के अनुभवों, जीवन यात्रा, प्रसिद्ध सक्सेस कोच, ट्रेनर्स और विस्तृत अध्ययन पर आधारित होते हैं। उनका मानना है कि लाइफ स्किल्स को अन्य विषयों के साथ स्कूल-कॉलेज में सिलेबस का हिस्सा होना चाहिए।

 

कैनी गोगिया ने प्रकाश फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की चर्चा से प्रेस कांफे्रंस की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने बदायूं जिले के पलई गांव की कई बार यात्रा की है। वे वहां बच्चियों से मिलती हैं और उन्हें अच्छे व सफल जीवन के गुर सिखाती हैं। उन्होंने पाया कि गांव की बच्चियों में बहुत पोटेंशियल है। उनके मन में अनेक इच्छाएं हैं और सही मार्गदर्शन मिले तो वे भी काफी कुछ कर सकती हैं। तभी इस किताब का आइडिया आया।

 

कैनी गोगिया ने बताया, ‘मैं खुद को एक साधारण इन्सान मानती हूं, जिसका सशक्तिकरण हो चुका है। जिसने सफल जीवन के गुर और विचार सीख लिये हैं। मेरे जीवन में भी संघर्ष रहे हैं, कठिनाइयां रही हैं, निराशाएं रही हैं। परंतु साथ ही अनेक सपने भी मन में पलते रहे हैं। आशाएं और महत्वाकांक्षाएं रही हैं। इस सब ताने-बाने को इस पुस्तक में समाहित किया गया है। मैं हमेशा रही हूं कि ऐसा क्या करूं कि जिससे जीवन में शांति और खुशी आये।’

 

उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी शिक्षा, विकास और दूसरों के जीवन में बदलाव लाने के प्रयासों के बीच एक खाली स्थान नजर आया। वे हमेशा ही सोचती रही हैं कि किस तरह से बाकी इंसानों के जीवन में बदलाव लाया जाये। ‘लिविंग ट्रूली’ पुस्तक उन लोगों को पसंद आयेगी जो अपने जीवन में एक और पादान आगे बढऩे को उत्सुक हैं। इसका मूल मंत्र यही है कि हर व्यक्ति के अंदर अपने आप में बड़ा बदलाव लाने की संभावनाएं मौजूद होती हैं। इसमें अपने दिल की सुनो, निर्णय या चयन और अनुभव, प्रेम में गिरना और उठना, कुछ हटके भोजन करने का दूसरों पर असर, ईश्वरीय ज्ञान, खुद का सम्मान और प्रेम, लीडर बनने के लिए पद की क्या जरूरत आदि चैप्टर काफी रोचक हैं।

 

किताब छोटे-छोटे अध्यायों में बंटी है। सभी सामग्री पढऩे में आसानी के लिए संक्षेप में दी गयी है। इसका प्रकाशन नई दिल्ली के प्रकाशक इंटेग्रिटी मीडिया ने किया

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X