चंडीगढ़ - (कमलेश भारतीय) - क्या एक अभिनेता सात नेताओं के गेटअप में देखा है? नहीं, न। आजकल जी. टी. में हास्य कार्यक्रम-गैंग्ïस ऑफ हंसीपुर में नरेंद्र मोदी, लालू यादव, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, वैंकेया नायडू जैसे नेताओं के रूप में मनीष जांगड़ा ही तो है। आओ आपको इस हास्य-अभिनेता से मिलवा दूं। यह हास्य कलाकार है-मनीष जांगड़ा। वैसे हरियाणा के भिवानी नगर का रहने वाला है लेकिन इन दिनों पंजाब के घड़ुआं की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सांस्कृतिक समन्वयक के पद पर कार्यरत है।
भिवानी की हल्वासिया विद्यापीठ से हास्य कलाकार के रूप में मंच पर शुरुआत की और फिर गवर्नमेट कॉलेज में तीन वर्ष तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक का श्रेष्ठï हास्य कलाकार का पुरस्कार जीता। इसके बाद हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में भी दो वर्ष तक हास्य के रंग बिखेरे। सबसे पहले हास्य कार्यक्रम-लॉफ्टर चैलेंज में स्थान मिला। यहीं से पंकज सारस्वत से परिचय हुआ, जो अब फिर से गैंग्ïस ऑफ हंसीपुर के क्रियेटिव डायरेक्टर हैं। उन्हें मनीष जांगड़ा की कला का स्मरण आया और इस तरह मनीष जांगड़ा कई नेताओं के गेटअप में दिखाई देने लगा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एस. एस. सिद्घू भी मनीष की इस कला से गद्ïगद्ï हैं और इससे विश्वविद्यालय में सब तरफ प्रशंसा मिल रही है। जहां भी विश्वविद्यालय में जाओ-सहयोगी व छात्र मनीष को देखकर नेताओं के नाम लेकर नारे लगाने लगते हैं। यही तो सफलता है कलाकार की।
मनीष जांगड़ा से जब पूछा कि आदर्श हास्य कलाकार कौन है, तब उसका जवाब था-जॉनी लीवर। इतने सारे नेताओं का चरित्र कैसे निभा रहे हो? इस पर मनीष का कहना था कि सर, सबको टी. वी. पर देखता रहता हूं और उनकी मुद्राओं को नकल करता हूं, तब कहीं जाकर लोग मुझे देखते हैं। मज़े की बात यह है कि कई नेताओं की ड्रैस मनीष जांगड़ा अपने बैग में रखता है कि पता नहीं कब किसके गेटअप में सामने आना पड़े। तो आप भी देखिये-गैग्ïस ऑफ हंसीपुर और हंसते-हंसते मनीष की कला को देखिये।