चंडीग़ढ़ - जाने माने गायक गिप्पी ग्रेवाल ने आज अपनी तरह उत्कृष्ट फाईन डानिंग रेस्टोरेंट एंड लोंज - 2हाईप का उद्घाटन किया जो कि ट्राईसिटी के व्यंजनप्रेमियों को उनकी पसंद के व्यंजन परोसेगा । सैक्टर 32 स्थित निर्माण सिनेमा कोम्पलैक्स से सटा यह नवनिर्मित रेस्टोरेंट भूपिंदर सिंह की देन है जिसका कनसेप्ट सौरभ सेग ने तैयार किया था । इस खुले ऐश्वर्यपूर्ण रेस्टोरेंट एक ही बार में 80 लोग बैठ या 140 लोग खडे हो सकते हैं ।
2हाईप के मालिक भूपिंदर सिंह के अनुसार वर्ष 2013 से पहले सैक्टर 32 के निवासी अपनी शाम जिसमें बेहतर माहौल में खापपान, कुछ ड्रिंक्स और गुनगुनाता संगीत का आनंद लेने से वंचित थे । ऐसी निर्जीव माहौल में वे सदैव से अपनी मनोरंजक शाम के लिये बदलाव चाहते थे । ऐसी में 2हाईप की परिकल्पना की गई जो यहाँ के कल्चर में परिवर्तन ला सके । हमें खुशी है कि आज हम स्थानीय लोगों के लाईफस्टाईल में यह कडी को जोड रहे हैं । इस रेस्टोरेंट में हम उच्च कोटि की सामग्रियाँ और ऐक्सपेरिमेंटों को उपयोग में लाते है जो कि कस्टमरों को हमसे हमेशा जोडे रखे ।
2हाईप में प्रेजेंटेशन, ऐम्बीयंस और लजीज फूड के साथ मदहोश भरा संगीत है जो कि यहाँ आने वाले अतिथियों को लंबी सीटिंग्स के लिये मजबूर कर देता है । यह रेस्टोरेंट परफेक्ट होस्टिंग के लिये डाईन, वाईन और पार्टी के उचित माहौल प्रदान करवाता है ।
पूरी तरह के अनुभवी शैफ की टीम विभिन्न व्यंजनों की तैयारियों में अपना पूरा अनुभव डालते है । रेस्टोरेंट के मैन्यू में ओरयिंट क्लासिक से मैडिटेरियन सहित इंडियन फूड की भरमार है । लंच और डिनर मैन्यू में समूचे विश्व के फलैवर को विभिन्न कैटीगरियों - फिंगर फूड, सैलेड, मैन्स और डैजर्ट स्पेशल में परोसा जाता है । रेस्टोरेंट में व्यंजन प्रेमी डिमसम, ओरियंट करीज, तंदूरी कबाब, इंडियन करीज तथा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं ।
2हाईप सभी वर्ग के लोगों के लिये आर्कषक आफर पेश करता है । रेस्टोरेंट में युवा के लिये विशेष आफर के अंर्तगत स्टुडेंट पैकेज 150 रुपये प्रति हैड उपलब्ध है जबकि लेडिज किट्टी 200 रुपये प्रति हैड पर उपलब्ध है । सीनियर सिटीजंस के लिये भी दर 200 रुपये प्रति हैड है ।
रेस्टोरेंट प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा ।