चंडीगढ - केंद्रीय विद्यालय सैक्टर 47 के रीता सूद ने प्राचार्य अमिता शर्मा का अिानंदन करते हुए मलेरिया विश्व दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया एवं मलेरिया से सबंधित जानकारियां दी और मलेरिया फैलने के क्या कारण है, मलेरिया कैसे फैलता है, मलेरिया से क्या -क्या नुकसान होते हैं और मलेरिया से बचने के उपाय बताए। प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा मच्छर हमारे दुश्मन नाटक का मंचन किया । नाटक में बच्चों ने मच्छरों का रोल प्ले किया, जिसमें एक बच्चा मच्छर बनता है और दूसरे को काटता है, बच्चा बीमारी का शिकार होता है और बिमारी से पीडित हो जाता है उसके शरीर में रोगों से लडने की क्षमता कम हो जाती है। स्कूली बच्चों ने मलेरिया के उपर वििान्न कविताओं द्वारा प्रस्तुति दी।
नन्हें बच्चों ने मच्छर एवं बीमारी फैलाने वाली चीजों के पोस्टर स्कूल परिसर में लगाए। विद्यालय परिसर में हिन्दी में मलेरिया से संबंधित स्लोगन गए । रीता सूद ने बच्चों को संबंोधित करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों को स्कूल परिसर में कराने से बच्चों का मनोबल बढता और बच्चों को अन्य विषयों के बारे में जानकारी मिलती है। रीता सूद ने कहा कि प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग एसेंबली मे बच्चों से हिन्दी का समाचार पत्र पढाया जाता है ताकि बच्चों को हिन्दी का ज्ञान बढे एवं समाचार पत्र से ताजी जानकारी, एवं जनरल नॉलेज मिलती रहे। श्रीमति रीता सूद ने इस सफल नाटक का श्रेय मृदुला, इंदू, अर्चना, रेनू, ममता, सुमन, शीला, नवजोत, जया, आंचल, मेहन, नित्या, उपासक, अमरजीत, सुषमा, आशा, रूचिका, सतपाल, विनोद चोपडा को दिया और कहा कि यह कडी मेहनत का परिणाम है कि केंद्रीय विद्यालय बच्चे हर तरह की गतिविधियों में ााग ले रहे हैं ।
रीता सूद ने बच्चों को समझाया कि अपने घर के आसपास एवं स्कूल में गंदा पानी न इक्टठा होने दें, क्योंकि गंदे पानी में मच्छर पैदा होते हैं और वे बीमारियों को जन्म देते हैं। इसलिए आज विश्व दिवस के उपर स ाी संकल्प लें कि सफाई की तरफ ध्यान देंगे एवं मलेरिया से बचे रहेंगे। बच्चों ने देश ाक्ति समूह गान पेश कर समा बांध दिया।