Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ब्लड ग्रुप अलग था फिर भी गुर्दा प्रत्यारोपण सफल

Updated on Friday, April 25, 2014 13:22 PM IST

चंडीगढ़ – (धर्मेन्द्र सिंह) भारत में हर साल दो से तीन लाख लोगों के किडनी फेल होने के ऐसे मामले होते हैं जिन्हें डायलिसिस की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को कम खर्च में लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए गुर्दा प्रत्यारोपण ही एक विकल्प है। इसके लिए सबसे पहले तो गुर्दा देने वाले और लेने वाले दोनों के ब्लड ग्रुप को मिलाया जाता है और करीब 40 प्रतिशत मामलों में मरीज के रिश्तेदारों का ब्लड ग्रुप मैच नहीं करता है। लेकिन, आईवी हॉस्पिटल मोहाली के चिकित्सकों ने यह साबित कर दिखाया है कि ब्लड ग्रुप मैच न होने पर भी सफलता पूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण किया जा सकता है और शहर में ही मरीज की जान बचायी जा सकती है। इस विधि को एबीओ इन्क पेटिबल ट्रांसप्लांट कहा जाता है और देश में इसके गिने-चुने केस ही सामने आये हैं।

 

आईवी हॉस्पिटल में एबीओ इन्क पेटिबल ट्रांसप्लांट प्रोग्राम शुरू हो चुका है। पिछले एक माह में यहां डॉक्टरों ने दो ऐसे मामलों में सफलता पायी है। दोनों मरीज ठीक-ठाक से डिस्चार्ज हुए। पहला मरीज, लखविंदर सिंह गुर्दे फेल होने के कारण डेढ़ साल से डायलिसिस के सहारे जीवित था। उसे गुर्दा प्रत्यारोपण की सलाह दी गयी थी। उसके परिजन गुर्दा देने को राजी थे, लेकिन उनमें से किसी का भी ब्लड गु्रप मरीज के ओ ब्लड से मैच नहीं कर रहा था। रिश्तेदार उ मीद छोडऩे लगे थे। परंतु लखविंदर को नयी जिंदगी देने के लिए प्रतिबद्ध चिकित्सक दल ने चमत्कार कर दिखाया।

 

आईवी हॉस्पिटल मोहाली के गुर्दा रोग विभाग की डायरेक्टर डॉ. राका कौशल और रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने नॉन-मैचिंग किडनी ट्रांसप्लांट को अंजाम देने में कामयाबी पायी। लखविंदर की पत्नी का ब्लड ग्रुप ओ था। उसने एक गुर्दा दान करके अपने पति की जान बचा ली।

 

चंडीगढ़ पे्रस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने बताया, सामान्य ‘प्रत्यारोपण में मरीज को प्रोसीजर से दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती किया जाता है। लेकिन लखविंदर को ट्रांसप्लांट से एक सप्ताह पहले भर्ती कर लिया गया था। उसका प्रोसीजर 12 अप्रैल को संपन्न हुआ।’

 

आईवी हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. कंवलदीप ने बताया कि ‘जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में ऐसे नॉन-मैचिंग ट्रांसप्लांट अक्सर ही होते रहते हैं, परंतु भारत में डॉक्टर अभी तक इस जटिल प्रोसीजर से दूर ही रहे हैं। ऐसे में आईवी हॉस्पिटल देश के उन गिने-चुने कामयाब गुर्दा अस्पतालों की क्रीम कैटेगरी में आ खड़ा हुआ है जहां इस तरह की नवीनतम और दुर्लभ ट्रीटमेंट टैक्नीक अपनायी जाती है।’

 

डॉ. राका कौशल ने बताया, ‘प्लाज्माफेरेसिस विधि से एंटीबॉडीज को फिल्टर करने के बाद मरीज को इंजेक्शन दिये गये ताकि एंटीबॉडी फिर से न पैदा हो जायें। इस तरह रिजेक्शन की आशंका दूर होने के बाद ही मरीज को गुर्दा प्रत्यारोपित किया गया। सर्जरी के बाद पांच दिन चिंता वाले थे, क्योंकि रिजेक्शन होता तो उसी समय होता।’

 

क्रॉस ट्रांसप्लांट का खर्च थोड़ा ज्यादा आता है। परंतु मरीज को डायलिसिस पर लिटाये रख कर किसी उपयुक्त गुर्दा दानदाता का इंतजार करने पर जो भारी लागत आ सकती है, उसके मुकाबले फिर भी यह खर्च कम ही बैठता है। ऐसे प्रोसीजर करवाने वालों की सं या बढऩे पर इसकी लागत में भी कमी आयेगी। प्रेस कांफ्रेंस को पैथोलॉजी विभाग के हेड डॉ. वरुण हटवाल एवं किडनी विभाग के ऑपरेशन मैनेजर संतोष कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X