Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सन्त निरंकारी सेवादल अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Updated on Monday, April 21, 2014 16:42 PM IST

चण्डीगढ़  - सन्त निरंकारी सेवादल का सत्संग और समागम की प्रबन्ध व्यवस्था में सेवा के अतिरिक्त निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर प्राकृतिक विपदाओं के समय तथा अन्य समाज कल्याण से सम्बन्धित गतिविधियों में भी सेवा के लिए पूर्ण योगदान देना सेवादल का कर्तव्य है, ये जानकारी आज यहां सैक्टर 30-ऐ में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में केन्द्र से आए सेवादल अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए करीब 200 सेवादल अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उप मुख्य संचालक (प्रशिक्षण) वासुदेव सिंह जी ने व्यक्त किए । इस प्रशिक्षण शिविर में चण्डीगढ़ ज़ोन के 38 युनिटों के सेवादल अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।

इस शिविर में देहली से आए उप मुख्य संचालक (फील्ड एंड स्पैशल) ओ0 पी0 निरंकारी ने सेवादल में भर्ती से सम्बन्धित नियमों की चर्चा करते हुए सेवादल अधिकारियों को बताया कि किसी भी निरंकारी श्रद्धालु के सेवादल में भर्ती के लिए इच्छा व्यक्त करने मात्र से उसे सेवादल में भर्ती नहीं किया जाता बल्कि इसके लिए निर्धारित अन्य शर्तो जैसे कि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हो, किसी प्रकार का नशा आदि न करता हो, सेवा करने के लिए उसके पास समय हो आदि आदि को भी पूर्ण करना होता है। निरंकारी ने आगे कहा कि क्योंकि अनुशासन के बिना किसी भी कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता इसलिए सेवादल में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर देहली से आए सहायक उप मुख्य संचालक (प्रशिक्षण) शुभ करण जी ने सेवादल अधिकारियों को छोटे से छोटे और बड़े से बड़े कार्यक्रम की प्रबन्ध व्यवस्था किस प्रकार अच्छे ढंग से की जा सकती है और इसके लिए सेवादल अधिकारियों को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए के बारे में अवगत कराया। शुभ करण ने बताया कि इसके लिए समय-समय पर अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में सेवादल का प्रशिक्षण शिविर लगाना चाहिए जिसमें नौजवानों द्वारा किस तरह से अपनी सेवायें निभाई जानी है के बारे में जानकारी दी जाए ।

अन्त में यहां के जोनल इंचार्ज डा0 बी0 एस0 चीमा ने केन्द्रीय सेवादल अधिकारियों के अतिरिक्त इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित चण्डीगढ़ ज़ोन के संयोजक, मुखी, सेवादल अधिकारियों का भी धन्यवाद किया और समय समय पर चण्डीगढ़ में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर लगाते रहने का भी अनुरोध किया ।

            इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी सेवादल अधिकारियों के रहने व खान-पीने की व्यवस्था यहां के संयोजक मोहिन्द्र सिंह जी ने लोकल सेवादल के सहयोग से की, उन्होंने इस दोरान किसी सेवादल सदस्य से हुई गलती के लिए क्षमा मांगी ।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X