चंडीगढ़ 28 जनवरी । उत्तराखण्ड भ्रातृ संगठन दड़वा, चडीगढ़ का वार्षिक चुनाव आज श्री पूरणसिंह गढक़ोटी जी की अध्यक्षता में सपन्न हुए, इस चुनाव प्रक्रिया में काफी संख्या में उत्तराखण्ड लोग मौजूद थे। चडीगढ़ में रह रहे उत्तराखण्डी समाज में एक जाना-पहचाना नाम है ओमप्रकाश धस्माना। उन्होंने गढ़वाल सभा, गढ़वाल रामलीला और गढ़वाली नाटकों में अहम छाप छोड़ी है और गढ़वाली सामाजिक संस्थाओं में उनका काफी योगदान रहा है। सभी की सहमति से ओमप्रकाश धस्माना जी को सवर्मसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। संरक्षक श्री हरीश बर्थवाल, उपप्रधान श्री सुन्दर सिंह पंवार, सचिव किशोर कुकरेती, उपसचिव श्री शंकर पंवार, कोषमंत्री श्री वीरेन्द्र सिंह राणा, कोष निरीक्षक श्री पीडी देवशाली, मालमंत्री श्री गम्भीर सिंह पंवार, खेलमंत्री श्रीगोपाल बेंजवाल, कुलदीप सिंह रावत, सलाहकार श्री सतीश बर्थवाल, सबलसिंह सजवान, पुष्कर नेगी, दौलत सिंह रावत, संगठन मंत्री, सोहनलाल डबराल, प्रेमसिंह बिष्ट,जगमोहन मुंडेपी चुने गए।