चंडीगढ़ - प्रणव एंटरटेनर्स के सौजन्य से प्रसिद्ध पाश्र्व गायक मोहम्मद रफी की याद में 30 मार्च को सायं 5.30 बजे टैगोर थियेटर में 'गीत गाता चल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संगठन सचिव विपिन धीमान ने बताया कि समारोह में हरियाणा पंचायत एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव राम निवास मुख्य अतिथि होंगे जबकि मैरीन इंजीनियर सरदार अजीत सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
उन्होंने बताया कि आधुनिक युग की तनावपूर्ण जीवन शैली से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए समिति द्वारा हर शनिवार को कलाग्राम में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सहयोग से वर्ष 2008 से निरंतर संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दिव्या भट्ट, असावरी श्रीवास्तव, आशा धीमान, अलीशा दीन, अम्रपाली महाजन, पुनीत कौर, सोनालिका, रानी सुमन, समीक्षा, मानवी, निहारिका, आरती, हरलीन, कंचन भल्ला, पुष्पा सक्सेना, डॉ शैलजा तथा हिमांशी द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी।