Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

एसीसी सीमेंट ने गागल में लगाया हिमाचल का पहला ऊर्जा बचत प्लांट

Updated on Friday, March 21, 2014 10:13 AM IST

चंडीगढ़ - एसीसी के गागल स्थित सीमेंट प्लांट में हिमाचल प्रदेश का पहला वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम स्थापित किया गया है। यह ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जानकारी एसीसी लिमिटेड के ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के डायरेक्टर के एन राव ने पत्रकारों को दी।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बरमाना स्थित एसीसी प्लांट में सीमेंट उत्पादन के दौरान उत्पन्न बेकार चली जानी वाली ऊष्मा को अब इस सिस्टम के जरिये काम में लाया जाता है और इससे बिजली पैदा की जाती है। इस अतिरिक्त बिजली के उत्पादन से प्लांट में इस्तेमाल होने वाली बिजली के बिल में काफी कमी आयी है।

के एन राव ने प्लांट में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि सीमेंट बनाने के दौरान पैदा होने वाले तापमान से बॉयलर के अंदर पानी को गर्म किया जाता है, जिससे उत्पन्न भाप से टरबाइन चलता है और फिर जेनेरेटर बिजली बनाता है। नयी स्थापित प्रणाली से प्लांट में करीब साढ़े सात मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। इस तरह पैदा की जा रही बिजली के लिए किसी अतिरिक्त ईंधन की जरूरत नहीं पड़ती। इस बिजली के उत्पादन की लागत कम है।

एसीसी गागल प्लांट के डायरेक्टर राकेश सिन्हा ने बताया, ‘आर्थिक लाभ के अलावा इस प्रणाली से कई अन्य फायदे भी हैं। यह प्रणाली पूरी तरह से पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और प्रदूषण को कम करती है। गागल की इस नयी प्रणाली से कार्बन डायऑक्साइड का उत्सर्जन 44 हजार टन तक कम होने की संभावना है। यह पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी या हरित ऊर्जा है।’

गागल में वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम की सफल स्थापना के बाद एसीसी अपने अन्य सीमेंट प्लांट्स में भी इसी तरह की व्यवस्था करने की संभावनाएं तलाश रही है। 

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X