चंडीगढ़ (आर विक्रांत शर्मा) - होली भारत के राष्ट्रीय पर्वों त्यौहारों में अगर्णी स्थान रखता है विभिन्न गुलाल रंगों का ये पर्व हम सब को समानता और भाईचारे के सूत्र में पिरोता है ये विचार आज नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर हरकल्याण फूलचंद ने सेकटर 25 स्थित कुम्हार कलोनी में होली के मौके पर गरीब सलम एरिया के बच्चों को स्कूली स्टेशनरी और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को रंग बिरंगे पर उत्तम क्वालिटी के खिलौने बांटते हुए कहे. उक्त समाज कल्याण की भावना का संदेश देने वाले कार्यक्रम का आयोजन शाह सतनाम जी ग्रीन'स वेलफेयर फ़ोर्स के स्थानीय विंग के आर पी मिढा ने किया. उक्त आयोजन में सलम एरिया के स्कूल जाने वाले बच्चों को नगर निगम के मेयर हरकल्याण फूलचंद ने तो स्कूल की स्टेशनरी वितरित की और स्कूल न जाने वाले छोटे बच्चों को आर पी मिढा ने रंग बिरंगे खिलौने बांटे. आर पी मिढा ने बच्चों को नैचुरल कलर्स से होली खेलने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया. इस के लिए बच्चों को घर पर प्राकृतिक तौर पर बनाये जा सकने वाले हर्बल कलर्स बनाने की जानकारी श्रीराम कलाकृति के प्रिंसिपल आर्टिस्ट आभा ने दी. इस अवसर पर शहर के अनेकों बुद्धिजीवी और समाजसेवक उपस्थित थे. आयोजक विंग गरीब लोगों के लिए रहने के लिए मकान बनाने का भी कल्याणकारी कार्य करता है. मिढा ने कहा समाज का गरीब तबका भी हमारा सब का अपना परिवार है उनके भी सपने ख्वाहिशें हैं जिनको समाज के सम्पन्न वर्ग बखूबी पूरा करने का मार्ग प्रशस्त कर उनको अपने पैरों पर खड़ा करने के साधन उपलब्ध करवा सकता है. समर्थ परिवार ऐसे गरीब बच्चों को शिक्षित करवा करके सब बड़ा पुण्य कमा सकते हैं. मेयर ने विंग और आर पी मिढा से इस अवसर पर आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने की उम्मीद जाहिर की.