पंचकूला -आजकल बच्चों तक में डांस का जुनून है और हम रोजाना देखते हैं कि वे हर डांस प्रतिस्पर्धा या टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस के लाइव शोज में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं और डांस को एक नई बुलंदी पर ले जाते हैं। डांस के विविध रूपों में से एक है साल्सा। साल्सा के प्रति लोगों में रुचि बढ़ाने के लिए होटल बेला विस्टा पंचकूला में इंटरनेशनल साल्सा फैस्टीवल का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले ही दिन काफी संख्या में लोगों ने रुचि दिखाई।
प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं डांसर टेरेंस लुइस ने आज यहां एक प्रेस कान्फें्रस में बताया कि डांस भावभंगिमा प्रदर्शन करने का एक सशक्त माध्यम है। चंडीगढ़ में डांस के प्रति लोगों का खास लगाव है। इसलिए पंजाब और चंडीगढ़ के लिए विशेष रूप से कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र से ज्याादा से ज्यादा लोग आगे आएं और डांस की दुनिया में अपनी पहचान बनाएं।
प्रेस कांफे्रंस के बाद शाम को टेरेंस लुइसर ने एक मास्टर क्लास ली। शनिवार को डांस के अन्य रूपों, जैसे जूंबा, बुरलेस्क्यू, किजोंबा, कंटेंपरेरी, बचतांगो, साल्सा (एडवांस), बैली डांस एवं जाइव आदि की क्लासें लगेंगी। इसके बाद रविवार को रेगेटन, बैली डांस, सोशल डांसिंग, कंटेंपरेरी, सालसा लेडी स्टाइलिंग, बचाता की क्लासें होंगी।
इंटरनेशनल साल्सा फेस्टिवल 2014 का आयोजन क्लब साल्सा इंटरनेशनल ने बायोक्यू ग्लोबल ईवेंट्ज के सहयोग से किया है। इस फैस्टिवल का मुख्य आकर्षण है-30 घंटे तक चलने वाली वर्कशॉप, 16 अद्भुत डांस रूप और 15 अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंस्ट्रक्टर्स की भागीदारी।