राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 की धारा(1) द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीशों (i) न्यायामूर्ति श्री राजीव नारायण रैना, (ii) न्यायामूर्ति श्री तेजिन्दर सिंह ढिंढसा और (iii) न्यायामूर्ति श्री गुरमीत सिंह संधवालिया को इसी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। इन न्यायाधीशों की वरिष्ठता उनके द्वारा पदभार संभाले जाने की तिथि से मानी जाएगी।