चंडीगढ़ - मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कौल ने आज कुलदीप सिंह को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के अतिरिक्त जज के तौर पर शपथ दिलाई। इसके बाद उच्च न्यायालय में जजों की कुल संख्या 48 हो गई।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पुराने मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है तथा नये जजों के आने से इसमें और गति आयेगी। उन्होने कहा पीआईएल के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
नवनियुक्त जज कुलदीप सिंह इससे पहले पंजाब में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पंजाब में अपने जन्म स्थान जमशेरखास में ही पूरी की तथा 1980 में एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण करके 1982 में पीसीएस में पदार्पण किया।