Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

फेस ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2013

Updated on Monday, December 23, 2013 20:39 PM IST

चंडीगढ़ - एक के बाद एक कई शहरों में धूम मचाने के बाद एक बार फिर उत्तर भारतीय मंच के लिए साल का सबसे बड़ा फैशन ईवेंट- फेस ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2013 की प्रतियोगिताएं अपने 'नेचुरल एंड कॉन्फिडेंट थीम के साथ सिटी ब्यूटीफुल में शुरू हो चुकी हैं। यह सौंदर्य प्रतियोगिता बीते कई वर्षों से लगातार चंडीगढ़, दिल्ली, कोलकाता, बंगलौर, मुंबई आदि शहरों में आयोजित होती रही है।

सेक्टर-8, चंडीगढ़ स्थित एडवर्टाइजिंग, ईवेंट मैनेजमेंट एंड प्रोडक्शन व डिजाइनिंग हाउस 'एसएमसी बिज, जो पहले 'स्टूडियो मॉडल क्रिएटर्स नाम से विख्यात रहा है, कई सफल कांटेस्टेंट्स को सौंदर्य का ताज पहना चुका है। ये विजेता आज कई नेशनल व इंटरनेशनल फैशन मंचों पर जलवे बिखेरती नजर आती हैं और फैशन, मॉडलिंग, एंटरटेनमेंट, टेलीविजन और फिल्मोद्योग में नाम कमा रही हैं। इनमें फैशन की दुनिया के कई खूबसूरत चेहरे शामिल हैं जैसे दिव्या खोसला (एक्ट्रेस), कंगना राणावत (एक्ट्रेस), अनमोल गिल (एक्ट्रेस), सोफी, रित्वी, अलीशा दीदी, जोआणा मग्गी (स्पिलट्सविला फेम), रीत भुल्लर (प्रिंट एड का जाना-पहचाना नाम), रूपाली (50 से ज्यादा वीडियो एलबम), मेघा सलूजा (इंटरनेशनल मॉडल), कमल गिल (सैंकड़ों प्रिंट एड्स में नजर आ चुकी हैं), सेलिना पारेख, सुलक्षणा ब्रामटा, तान्या दत्ता, तन्वी जोशी, पूजा गाबा (जी अल्फा की एंकर), पूजा गर्ग (बालाजी से जुड़ी एक जानी-मानी एक्ट्रेस), रश्मि (रिलायंस मॉडल), मोनिका आनंद, रुचिका रंजन (इंटरनेशनल मॉडल), रीना गुप्ता, श्वेता कोछड़, गुंजन वालिया (कई नेशनल चैनलों के डेली सोप्स में), टीना, शैलजा पुराणिक, राधिका (अप-मार्केट वीडियो एलबम्स) आदि। 

अब एसएमसी बिज अपनी इस अनूठी पहल से न सिर्फ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, नई दिल्ली और चंडीगढ़ ट्राइसिटी समेत 'ग्रेटर पंजाब से होनहार मॉडल्स को प्रमोट करने वाला है, बल्कि इस बार पूरे देश से मॉडल्स को शहर में लेकर आया है। सोलह से 26 साल की इन बला की खूबसूरत मॉडल्स के लिए कद-काठी कोई बंधन नहीं है और ये आने वाले कल के सितारे हैं। तो आइये, खुद ही फैसला कीजिये। 

फेस ऑफ द इयर अवार्ड्स के डायरेक्टर व फाउंडर सुनील बंसल ने बताया, 'यह प्रतियोगिता देश के विभिन्न क्षेत्रों से आती इन युवा और उभरती मॉडल्स को फैशन मंचों के लिहाज से तैयार करने व उनकी सुंदरता उभारने में मददगार है। यह एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां प्रतिभागियों की खूबसूरती को लेकर कोई भेदभाव नहीं करता, बल्कि उन्हें इस दिशा में प्रेरित करता है, कि वे क्या हैं और आगे क्या कर सकती हैं। 

'फेस ऑफ द ईयर फैशन ईवेंट को हिम्मत वैंचर्स प्रमोट कर रहे हैं। मेगा हिट पंजाबी फिल्म आरएसवीपी फेम हिम्मत वैंचर्स अपनी नई फिल्म की घोषणा भी जल्द ही करने वाले हैं। शानदार अंदाज में तैयार सौंदर्य प्रतियोगिता कुछ बेहद होनहार मॉडलों की अदाओं का गवाह बनेगी, जो यहां से न सिर्फ अपने कैरियर की शुरुआत करेंगी, बल्कि यह ग्लैमर की दुनिया में पैर रखने में भी उनका मददगार होगी। 

'फेस ऑफ द ईयर का यह तेरहवां साल है और यह निस्संदेह इस पूरे इलाके का सबसे यादगार अनुभव साबित होने वाला है। एसएमसी बिज के इस शानदार प्रयास 'फेस ऑफ द ईयर अवाड्र्स के इस बार नई ऊंचाईयां छूने की उम्मीद है। इस साल 200 से भी ज्याद एंट्रीज मिली थीं, जिन्हें सलेक्शन के विभिन्न राउंड्स से होकर गुजरना पड़ा और आखिर में पूरे देश से 24 टेलेंटेड प्रतिभागियों को अंतिम दौर के लिए चुना, जो इस बार 'फेस ऑफ द ईयर अवाड्र्स 2013 नामक टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी।

जजों के पैनल में शामिल हैं: जे.डी. घई (संताबंता डॉट कॉम के फाउंडर एंड सीईओ), अनीता भाटिया (बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर), समीक्षा सिंह (बॉलीवुड एक्टर), ईशाना ढिल्लों (बॉलीवुड एक्टर एंड टॉप मॉडल), बिंदिया (सेंटर हैड- वीएलसीसी) व सिद्धार्थ अगीचा (दिल्ली-हांगकांग के जानेमाने डिजाइनर)।

इन मॉडल्स के मेक-अप, हेयर डू और ग्रूमिंग की जिम्मेदारी भारत के अग्रणी मेकओवर ब्रांड वीएलसीसी के दिल्ली और मुंबई सेंटरों की जानीमानी एक्सपट्र्स संभालेंगी और प्रतिभागी मॉडल्स को सिटी ब्यूटीफुल के चर्चित ब्रांड 'लिबास और नई दिल्ली के इंटरनेशनल डिजाइनर सिद्धार्थ अगीचा की आलातरीन पोशाकों में जलवा बिखेरते देखा जा सकेगा।

हफ्ते भर चलने वाली प्रतियोगिताओं के तहत थंडरजोन वाटर पार्क में 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से मिस फोटोजेनिक, बॉडी ब्यूटीफुल एवं बैस्ट कैट वॉक राउंड होगा। इसके बाद 25 दिसंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित होटल ला फ्यूजन में बैस्ट कॉस्ट्यूम एवं बैस्ट टेलेंट आदि मुकाबले होंगे। फिर सेक्टर-35, चंडीगढ़ स्थित वीएलसीसी में 26 दिसंबर को 1.30 बजे से बैस्ट स्किन और बैस्ट हेयर के प्रेजेंटेशन राउंड होंगे। पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित गजब इंडिया में 27 दिसंबर को मिस बैस्ट आईज, मिस बैस्ट स्माइल व परफैक्ट 10 मुकाबले होंगे। ब्यूटी पीजेंट का ग्रैंड फिनाले 28 दिसंबर को बलटाना रोड पर जीरकपुर स्थित कंट्री फाम्र्स में सायं 6 बजे से शुरू होगा।

फैशन शो में निश्चित रूप से भरपूर मनोरंजन शामिल होगा। इस शो को एसएमसी बिज मैनेज कर रहे हैं, जिसके हैड व डायरेक्टर सुनील बंसल एक जाने-माने फैशन एंड कमर्शियल फोटोग्राफर व मास्टर ट्रेनर हैं जो देश में अब तक 2000 से भी ज्यादा मॉडल्स को प्रशिक्षित कर चुके हैं। शो में कोरियोग्राफी मैलोन सिंह व मनीत पॉल (डीजे पॉल मुंबई वाले) संभालेंगे, जो इससे पहले देश में कई बड़े शोज के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं, जबकि शो को नवाब सिंह होस्ट करेंगे। इस फैशन ईवेंट में चर्चित नेशनल व इंटरनेशनल डांस ट्रूप्स और पॉप सिंगर्स भी धमाल मचाएंगे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X