चंडीगढ़ - इटालियन तकनीक से किफायती दरों पर तैयार मैटल ओराफा ब्रांड के स्वर्ण आभूषण अब चंडीगढ़ में भी मिलेंगे। इस आशय की घोषणा आज यहां ग्लिजमोर जेबरिक गोल्ड शॉप लांच करते हुए फ्रेंचाइजी संचालक नौशाद राय एवं शशि शर्मा ने की। मैटल ओराफा का शोरूम शॉप नंबर 325, सेक्टर 35 डी में खुला है।
मैटल ओराफा ब्रांड के उत्पादक डीजेआईएल ग्लोबल इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेंद्र गर्ग ने बताया कि इन आभूषणों में 22 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है, जिसे ठोस एलॉय की बॉडी पर एक खास तकनीक से लपेटा जाता है। यह ठीक वैसे ही होता है जैसे कि शरीर पर हमारी त्वचा। इस कारण से सोने के आभूषण एक चौथाई कीमत पर ही खरीदना संभव हो सका है।
21 दिसंबर को मैटल ओराफा के शोरूम पर या 22 दिसंबर को पारस डाउनटाउन जीरकपुर में इसकी प्रदर्शनी में पहुंचने वाले ग्राहकों को बनवाई की लागत पर पांच प्रतिशत की विशेष छूट भी ऑफर की जा रही है। दोनों ही जगह सुबह साढ़े दस बजे से सायं साढ़े आठ बजे तक इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।