चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया ,चंडीगढ़ में पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से जूट एवं पेपर बैग्स बनाओ वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का संचालन आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर किरण ने किया। उन्होंने बच्चों को पेपर व जूट के थैले बनाना सिखाए। विद्यार्थियों ने बताया कि प्लास्टिक थैलों से प्रदूषण फैलता है और यह पौधों को बढऩे नहीं देता है। इन थैलों में काफी मात्रा में विषाणु होते हैं जो बिमारी फैलाते हैं। इसे खाकर जीव जंतु अपनी जाएं गंवा रहे हैं। नदिंयों का जल भी इन्ही प्लास्टिक थैलों के कारण ही प्रदूषित हो रहा है। विद्यार्थियों ने जूट बग्स की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि यह पृथ्वी के आवश्यक तत्वों को पूरा करता है। यह पर्यावरण सहयोगी होने के कारण जहरीली गैसें तथा नुकसानदायक रासायनिक पनपने नहीं देता। जूट और पेपर के थैले जल्द ही गल जाते हैं। इससे निकलने वाला धुआं जहरीला नहीं होता है। वर्कशॉप का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कुमार ने किया। उन्होंने स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ पर्यावरण से संबधित बढ़चढ़ हिस्सा लेने के कारण लोगों में जागरूकता आ रही है। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को आगाह करना तथा जूट व पेपर थैलों के प्रयोग को बढ़ावा देना था