Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

15 नवंबर से शुरू होगी रणवीर व दीपिका की ‘राम-लीला’

Updated on Tuesday, October 29, 2013 18:52 PM IST

पंचकूला : बॉलीवुड की धडक़न रणवीर सिंह 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही अपनी नयी रोमांटिक फिल्म ‘राम-लीला’ के प्रमोशन के लिए आज यहां प्राइड के सी होटल पहुंचे। संजय लीला भंसाली निर्देशित व निर्मित इस फिल्म को शेक्सपीयर की रचना ‘रोमियो-जूलियट’ पर आधारित बताया जा रहा है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म की हीरोइन हैं।

पत्रकारों से फिल्म की चर्चा करते हुए रणवीर सिंह ने बताया, ‘राम-लीला’ की कहानी गुजरात से जुड़ी है। वहां शुरुआती शूटिंग हुई है। बाकी शूटिंग उदयपुर में हुई। खासकर उदयपुर पैलेस और गनगौर घाट पर। उदयपुर में एक गाने की शूटिंग के दौरान मुझे 45 मिनट तक बर्फीले पानी में रहना पड़ा था। सेट पर दीपिका को चोट भी लगी। बाद में फिल्म सिटी मुंबई में एक महंगा सेट तैयार करके अन्य गानों की शूटिंग पूरी की गयी।’

उन्होंने आगे बताया, ‘मैं शूटिंग के लिए लगातार मौजूद रह सकूं और किसी तरह का विलंब न हो, इसके लिए संजय लीला भंसाली ने सेट पर ही मेरे लिए जिम का इंतजाम कर दिया था। शुरू में इस फिल्म में लीड रोल के लिए करीना कपूर से बात की गयी थी। फिर प्रियंका चोपड़ा का नाम आया। किसी न किसी वजह से दोनों शामिल न हो सके। आखिर में अगस्त 2012 में यह रोल दीपिका पादुकोण को मिला।’

रणवीर और दीपिका के अलावा ‘राम-लीला’ में रिचा चड्ढा, सुप्रिया पाठक, गुलशन देवैया, शरद केलकर और अंशुल त्रिवेदी भी हैं। ‘राम चाहे लीला’ गीत में प्रियंका चोपड़ा की स्पेशल एपियरेंस है।

फिल्म में रणवीर एक गुजराती लडक़े का रोल कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें गुजराती में कुछ गालियां सीखनी पड़ीं और अपनी काया को भी मजबूत बनाना पड़ा। फिल्म के फस्र्ट लुक में दीपिका 30 किलो वजनी एक घाघरा पहने दिखायी देती हैं, जिसका घेरा ही 50 मीटर का है। इसमें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ प्रसिद्धि वाली रिचा चड्ढा, रसीला के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। दूसरी ओर, ‘गुलाल’ फेम वाले अभिमन्यु शेखर सिंह के साथ बरखा बिष्ट एक सहायक भूमिका में दिखायी देंगी।

मुख्य नायिका की कॉस्ट्यूम अंजू मोदी ने तैयार की, जबकि मैक्सिमा बासु ने रणवीर सहित अन्य प्रमुख कलाकारों के कॉस्ट्यूम पर काम किया है। गीतों की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य, समीर तन्ना और अर्श तन्ना ने की है।

‘राम-लीला’ के गीत सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखे हैं। फिल्म में करीब दस गीत हैं। इनमें से ‘अंग लगा दे’ को अदिति पॉल व शैल हाडा ने गाया है। श्रेया घोषाल ने ‘धूप’, आदित्य नारायण ने ‘इश्क्यूं ढिश्क्यूं’, अरजीत सिंह ने ‘लाल इश्क’, शैल हाडा ने ‘लहू मुंह लग गया’ और भूमि त्रिवेदी ने ‘राम चाहे लीला’ को अपने स्वर दिये हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X